(18) संगीत के रसिया, सुमन चौरसिया!🎵🎶
तवा संगीत: (18) संगीत के रसिया, सुमन चौरसिया! पंकज खन्ना, इंदौर। 9424810575 (नए पाठकों से आग्रह : इस ब्लॉग के परिचय और अगले/पिछले आलेखों के संक्षिप्त विवरण के लिए यहां क्लिक करें।🙏) संदर्भ के लिए पिछले आलेख क्रमानुसार: ( 1 ) ( 2 ) ( 3 ) ( 4 ) ( 5 ) ( 6 ) ( 7 ) ( 8 ) ( 9 ) ( 10 ) ( 11 ) ( 12 ) ( 13 ) ( 14 ) ( 15 )( 16 ) ( 17 ) ( 18 ) ( 19 ) ( 20 ) (21) ( To read the English Version of this Blog Article, please Click here .) इंदौर के सराफे में तवे पर बने नाना प्रकार के व्यंजन जैसे टिकिया छोले, भुट्टे का किस, पावभाजी, डोसे, आदि सालों से ना सिर्फ इंदौर बल्कि पूरे देश के खाऊ लोगों को लुभाते रहे हैं। सालों से सराफे की इस विशेषता को देश भर की पत्र पत्रिकाओं में भी प्रमुखता से छापा गया है। पर इस सराफे का एक बहुत पुराना संबंध संगीत के तवों ( रिकॉर्ड्स) से भी रहा है। लेकिन ये बात कभी भी नई पीढ़ी को बताई ही नहीं गई। आज की फेसबुक ,व्हाट्सएप, और यू ट्यूब की पीढ़ी के लोग इस तथ्य को नहीं जानते हैं। ये दुखद है कि पुरानी पीढ़ी के लोग ...