(7) गर्भस्थ शिशु का संगीत
तवा संगीत (7): गर्भस्थ शिशु का संगीत। पंकज खन्ना 9424810575 (नए पाठकों से आग्रह : इस ब्लॉग के परिचय और अगले/पिछले आलेखों के संक्षिप्त विवरण के लिए यहां क्लिक करें।🙏) संदर्भ के लिए पिछले आलेख क्रमानुसार: ( 1 ) ( 2 ) ( 3 ) ( 4 ) ( 5 ) ( 6 ) ( 7 ) ( 8 ) ( 9 ) ( 10 ) ( 11 ) ( 12 ) ( 13 ) ( 14 ) ( 15 )( 16 ) ( 17 ) ( 18 ) ( 19 ) ( 20 ) (21) पिछले ( छठे ) ब्लॉग में ' आया आया अटरिया पे कोई चोर ' गाने का जिक्र हुआ था। हमारे एक दोस्त को ये गाना ब्लॉग में डालना पसंद नहीं आया। दोस्त ने आगे ये भी कहा कि इतना हलका गाना ब्लॉग में कैसे डाला जा सकता है? इस बात का जवाब देने के पहले संगीत के बारे में हमारी समझ या सोच क्या है, ये बता देते हैं। गर्भ में बच्चे 18 हफ्ते की उम्र होने तक सुनने की शक्ति ग्रहण कर लेते हैं ऐसी वैज्ञानिक मान्यता है।ये गर्भस्थ बच्चे मां के दिल की धड़कन और पेट की 'गुडूम-गुडुम' की ध्वनि सुनने लगते हैं। गर्भस्थ बच्चे के अंधेरे लेकिन सुरक्षित संसार में मां के हृदय की धड़कन ही सुमधुर संगीत होती है और 'गुडूम-गुडुम' सिर्फ एक ध्वनि (Sound)। ...