(3) गौहर जान? ये कैसा नाम है!?
गौहर जान? ये कैसा नाम है!? पंकज खन्ना 9424810575 (नए पाठकों से आग्रह : इस ब्लॉग के परिचय और अगले/पिछले आलेखों के संक्षिप्त विवरण के लिए यहां क्लिक करें।🙏) संदर्भ के लिए पिछले आलेख क्रमानुसार: ( 1 ) ( 2 ) ( 3 ) ( 4 ) ( 5 ) ( 6 ) ( 7 ) ( 8 ) ( 9 ) ( 10 ) ( 11 ) ( 12 ) ( 13 ) ( 14 ) ( 15 )( 16 ) ( 17 ) ( 18 ) ( 19 ) ( 20 ) (21) मेरे कुछ चिरकुट दोस्त हैं, सभी के होते हैं। कुछ साल पहले कोई अजीब सी फिल्म देखकर आ गए। उसमें एक अभिनेता का नाम था पंकज! इस फिल्म में ये कमबख्त डायलॉग था: पंकज ये कैसा नाम है? तबसे पचास बार सुन चुका हूं! अब एक मुंहजोर इंदौरी दोस्त , ब्लॉग पढने के बाद परसों से सुबह-शाम मेरे कान पे नूडल लटका रहा है- गौहर जान ? ये कैसा नाम है!? गौहर जान ? ये कैसा नाम है!? ये troll लोग तो अपनी जान ही ले लेंगे। अपन तो जान पर ध्यान दो, गौहर जान पर। मुंहजोर को बाद में देख लेंगे। आगे बढ़ते-बढ़ते, पढते-पढते चाहो तो गौहर जान का एक गाना सुनते चलो: रसके भरे तोरे नैन... (1908) ये ठुमरी इन्होंने ही लिखी थी और सर्वप्रथम गाई...