Posts

Showing posts with the label 15 August

(9) वंदे मातरम

Image
तवा संगीत: (9) वंदे मातरम 🇮🇳 🇮🇳 पंकज खन्ना, इंदौर। 9424810575 (नए पाठकों से आग्रह : इस ब्लॉग के परिचय और अगले/पिछले आलेखों के संक्षिप्त विवरण के लिए  यहां क्लिक  करें।🙏) संदर्भ के लिए पिछले आलेख क्रमानुसार: ( 1 ) ( 2 ) ( 3 ) ( 4 ) ( 5 ) ( 6 ) ( 7 ) ( 8 ) ( 9 ) ( 10 ) ( 11 ) ( 12 ) ( 13 ) ( 14 ) ( 15 )( 16 ) ( 17 ) ( 18 ) ( 19 ) ( 20 ) (21) वंदे मातरम , सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस  के पावन पर्व पर आप सभी देश प्रेमियों और संगीत प्रेमियों को बधाईयां और हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳 🇮🇳 पंद्रह अगस्त पर बचपन में निबंध लिखा जाना याद आ रहा है। मन से लिखते तो हिंदी के मास्टरजी नंबर काट लेते थे और बोलते थे कहानियां मत बनाओ! उनका लिखाया प्रस्तावना से लेकर उपसंहार तक का निबंध पूरा कभी रट नहीं पाते थे। भूल जाते थे। चनकट पड़ते थे। मुर्गा भी बनना पड़ता था। अब कोई चिंता नहीं है! अब इस  आलेख में गाने , फोटो और कहानियां भी डाल सकते हैं!  सन 1970 से 1975 (आयु 8-13 वर्ष) के बीच हर साल 15 अगस्त*  के शुभ  दिन सुबह-सुबह अच्छे बच्चों की तरह नहा धोकर नए या सबसे अच्छे कपड़े पह...